वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु अब मोबाइल, कैमरा और इलेक्ट्राॅनिक उपकरण लेकर नहीं जा सकेंगे। मंदिर परिवार की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों के हित और सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसला हुआ है।
दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु अब मोबाइल, कैमरा और इलेक्ट्राॅनिक उपकरण लेकर नहीं जा सकेंगे। शुक्रवार को मंदिर परिवार की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। महंत पं. राजनाथ दुबे ने बताया कि श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों के हित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में मोबाइल फोन, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जा रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से निशुल्क लॉकर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान महंत पं. राजनाथ दुबे, पं. कौशलपति द्विवेदी, पं. बेचन त्रिपाठी, पं. केवलकृष्ण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो