इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक नीलकंठ तिवारी के साथ ही क्षेत्रीय पार्षद कनकलता तिवारी व अन्य लोगों ने मंदिर के इस अभियान का स्वागत करते हुए फूल माला विक्रेताओं से सहयोग की अपेक्षा की। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, एसडीएम तथा अन्य विभिन्न वार्डों के पार्षद भी अभियान के दौरान उपस्थित रहे।
न्यास परिषद की बैठक दिसंबर 2024 में लिए गए निर्णय के अनुपालन में ही 11 अगस्त 2025 से मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक जैसे दूध पात्र, फूलों की माला की टोकरी या प्लास्टिक लोटा ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धाम की स्वच्छता को भी बनाए रखना है। श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों की सहमति एवं सहयोग से इस निर्णय को अमल में लाया जा रहा है, जागरूकता कार्यक्रम श्रावण माह दिनांक 11 जुलाई से प्रारंभ कर लगातार चलाया जा रहा है।