फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब हम भी आपके जिले के ही हैं, घर बुलवा लिजिए', गोवा में फंसे मजदूरों ने भाजपा सांसद से लगाई गुहार

Sun, 17 May 2020 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
lockdown 4.0 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोवा में बलिया जिले के हजार मजदूर फंसे हुए हैं। काम बंद हो गया है और रहने खाने की व्यवस्था भी नहीं रह गई है। मकान मालिक किराए के लिए तंग कर रहे हैं तो पेट अन्न मांग रहा है, लेकिन जेब मैं पैसे नहीं हैं कि इन दोनों मांगों की पूर्ति हो सके। ऐसे में फंसे मजदूरों की तरफ से उनके परिजनों ने बलिया के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से उन्हें घर बुलाने की अपील की है। मस्त ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात कर उनकी समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

शनिवार को सांसद के यहां पहुंचे मजदूरों के परिजनों ने बताया कि जिले के लगभग 1000 मजदूर गोवा में फंसे हुए हैं। उन्होंने अब तक सरकार की तरफ से जारी होने वाले सभी माध्यमों से घर पहुंचने की कवायद की है, लेकिन सफल नहीं हो सके।


अब उनकी हिम्मत जवाब देने लगी है और वे वहां से पैदल ही पलायन करने के बारे में सोचने लगे हैं। किसी तरह से उन्हें समझा-बुझाकर रोका गया है। यदि सरकार गोवा से बलिया के लिए एक ट्रेन चलवा दे तो यह सभी मजदूर अपने घर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसंतपुर गांव स्वामीनाथ साहनी, अरविंद साहनी ,अनिल साहनी, दधिबल साहनी, अयोध्या बिंद, ओम प्रकाश साहनी आदि ने बताया कि घर आने के लिए वे रोज अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। इन लोगों ने बताया कि वहां फंसे मजदूरों में सबसे अधिक संख्या बसंतपुर के लोगों की ही है। इस गांव के लगभग डेढ़ सौ मजदूर वहां फंसे हैं।

बसंतपुर कि ग्राम प्रधान प्रमिला सिंह ने बताया कि उनके पास भी मजदूर फोन कर रहे हैं। वे कहते हैं कि यहां मरने से अच्छा है कि पैदल ही हम लोग गांव के लिए चल दें, लेकिन उनको समझा-बुझाकर इंतजार करने के लिए कहा गया है। सरकार से आग्रह है की गोवा से मजदूरों को लाने की व्यवस्था कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें