फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी एसपी की गाड़ी तो खुला यह राज, महकमे में मचा हड़कंप

Sun, 23 Sep 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी के बलिया में भारी वाहनों की वजह से जाम लग गया था। इस जाम में एसपी की गाड़ी फंसी तो बड़ा राज खुला। एसपी ने खुद दो ट्रकों को पकड़ लिया। ट्रक चालकों से पूछताछ मे बड़ा राज सामने आया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली का काफिला फेफना की ओर निकलने के लिए जैसे ही चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंचा उस समय भारी वाहनों के चलते जाम में फंस गया। एसपी ने खुद दो ट्रकों को नो इंट्री में ही शहर के चित्तू पांडेय चौराहा के पास पकड़ लिया।

 

पकड़े गए दोनों वाहन के चालकों से जब पूछताछ हुई तो उन्होंने चौराहे पर सौ रुपये देकर निकलने की बात स्वीकार की। एसपी के वायरलेस पर सख्त फरमान से पुलिस महकमे के अफसरों में हड़कंप मच गया। सभी चौकी प्रभारी तथा कोतवाल भी अलर्ट दिखे।

विज्ञापन

एसपी ने अफसरों को लगाई फटकार

up police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक का वाहन ट्रकों से आगे पहुंचा तो श्रीपर्णा गांगुली ने वायरलेस सेट पर पुलिस अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों को छोड़ने यह सिलसिला रहा तो मैं खुद चेक करूंगी।

इसके बाद तो पुलिस महकमे के अफसरों के हाथ पांव फूलने शुरू हो गए। कुछ ही देर में ओक्डेनगंज पुलिस चौकी, यातायात निरीक्षक सहित अन्य चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। जबकि वाहन चालक अपनी बात पर अडिग दिखा उसका बार-बार यही कहना था कि पैसा देने के बाद ही उसे आगे बढ़ने की अनुमति मिली है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि नो इंट्री के दौरान ट्रकों से अवैध वसूली किए जाने के मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें