फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत, एक गंभीर

Sun, 05 Jan 2020 06:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
ballia accident - फोटो : ballia accident
विज्ञापन

सिकंदरपुर के खरीद दरौली घाट की तरफ शनिवार की देर शाम गश्त पर जा रहे दो सिपाही बाइक पलटने से गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


दोनों को बेहतर इलाज के लिए मऊ भेजा गया, जहां एक सिपाही सुशील यादव की मौत हो गई। वहीं घायल सिपाही प्रभाकर को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों सिपाहियों के घर हादसे की सूचना दे दी गई है।
 

अंबेडकर नगर के मंझरिया अल्लापुर निवासी सुशील यादव (35) और जौनपुर के घुट्ठा चंदवक निवासी सिपाही प्रभाकर पुत्र सुखई यादव की हल्के में नई तैनाती की गई थी, उनको अभी पूरी तरह से रास्ते की जानकारी नहीं थी। शनिवार की शाम दोनों गश्त पर बिहार की सीमा पर स्थित खरीद दरौली जा रहे थे। सिपाही प्रभाकर यादव बाइक चला रहा था जबकि सुशील पीछे बैठे थे।

विज्ञापन


पीपा पुल से उतरते ही गड्ढा होने के कारण बाइक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने दोनों घायल सिपाहियों को ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हतर इलाज के लिए दोनों को लेकर मऊ चले गए, जहां इलाज के दौरान सुशील यादव की मौत हो गई। वहीं, प्रभाकर यादव को डाक्टरों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।

मृदुल स्वभाव के थे सुशील

सुशील यादव मृदुल स्वभाव के थे और अन्य सिपाहियों के साथ मिलजुल कर रहते थे। सुशील की मौत से सभी कर्मचारी व सिपाही दुखित हैं। इंस्पेक्टर बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी और एएसपी ने दी श्रद्धांजलि

ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में हुई मौत पुलिस महकमे के अधिकारी दुखी हैं। रविवार को पुलिस लाइन बलिया में सुशील का शव लाए जाने पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार समेत समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारी द्वय ने सिपाही के अंतिम यात्रा में कंधा लगाकर मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन रोते बिलखते हुए उसे लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें