फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चल रही थी युवती की शादी की बातचीत, इसी बीच पहुंच गया प्रेमी 

Mon, 01 Mar 2021 09:52 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

  • परिजनों से बोली प्रेमिका, "प्रेमी के साथ जीने मरने की कसम खाई है"
  • युवती को घसीटने लगा प्रेमी तो प्रेमिका हाथ जोड़कर परिजनों से गिड़गिड़ाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में एक प्रेमी ने मंदिर में खूब हंगामा किया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित एक मंदिर में सोमवार को एक युवती की शादी की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान युवती का प्रेमी भी मंदिर पहुंचा और युवती के साथ प्रेम की बात कहकर शादी की जिद पर अड़ गया। काफी देर तक मंदिर में वह हंगामा करता रहा। 

विज्ञापन


बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी तय करने के लिए दोनों पक्षों के लोग शंकरपुर स्थित एक मंदिर पहुंच गए। लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान युवती के गांव का रहने वाला एक युवक पहुंच गया। वह युवती का हाथ पकड़कर घसीटने लगा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। जिस पर प्रेमिका हाथ जोड़कर अपने प्रेमी को लोगों से बचाने की गुहार लगाने लगी।

दीवानगी देख लड़का पक्ष के लोग खिसक निकले

विज्ञापन

इसके साथ ही प्रेमिका कहने लगी कि प्रेमी के साथ जीने मरने की कसम खाई है। प्रेमी जोड़े की दीवानगी देख लड़का पक्ष के लोग खिसक निकले। कुछ ही देर में प्रेमिका के घर वाले  मंदिर पर पहुंच गए। इसके बाद प्रेमी व प्रेमिका के घर वालों के बीच काफी देर तक पंचायत हुई। फिर प्रेमिका पक्ष के साथ ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी की शादी मंदिर में करा दी।

किसी ने इसी बीच पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी प्रेमिका को थाना लेकर चली गई। इस संबंध में उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश कश्यप ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में विचार विमर्श कर रहे हैं। दोनों पक्षों की सहमति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें