अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आयुष राय ने पुलिस को सूचना दी थी कि पड़ोसी धनंजय राय ने उन्हें गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार और विवाद के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा है। पहले भी कई बार दोनों गुटों में कहासुनी और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस एहतियात बरत रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।