रास्ते में हिमांशु राय के ट्यूबवेल के पास घात लगाकर बैठे सहतवार के बहुआरा निवासी संजय तिवारी, राजू तिवारी, रोहित तिवारी के अलावा बांसडीहरोड के बिगही निवासी शेरा कुंवर, धर्मेंद्र पांडेय निवासी समरथपाह थाना हल्दी ने इन लोगों को रोका और मेरे छोटे भाई लल्लन पांडेय के सिर व पेट में गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं, प्रधान अपनी जान बचा कर भाग गया। पुलिस की पूछताछ में ग्राम प्रधान मुकेश चौधरी ने बताया कि गोली मारने वाले नीले रंग की बाइक से भाग गए। मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है। इसे लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है।
कोटेदार की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है। समरथपाह के प्रधान से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - डॉ. विपिन ताडा, एसपी बलिया