फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया गोलीकांड: पुलिस हटी लेकिन गांव में फिर भी पसरा सन्नाटा, लोग बोले- शांति से रहना चाहते हैं

Wed, 21 Oct 2020 10:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
1 of 6
मुख्य आरोपी धीरेंद्र के घर के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र का दुर्जनपुर गांव 15 अक्तूबर को कोटे की दुकान के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या और कई लोगों के घायल होने के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए थे। मंगलवार को प्रशासन ने गांव से स्थानीय पुलिस को हटा लिया। अब गांव में सिर्फ पीएसी की तैनाती है।
विज्ञापन

2 of 6
सुनसान पड़ा मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
गांव के ऐसे लोग, जो इस मामले में किसी पक्ष से नहीं थे, वे परेशान थे। मंगलवार को गांव से पुलिस के हटने के बाद काफी लोग घरों से बाहर निकलने लगे। गांव के लोगों से बात करने की कोशिश की गई तो वे कुछ कहने से बचते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
कुछ लोगों ने कहा कि इस मामले में कुछ भी नहीं बोलेंगे, क्योंकि अभी माहौल ठीक नहीं है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कुछ लोगों ने कहा कि एक छोटी सी बात को लेकर ऐसा माहौल बना दिया गया है कि जैसे गांव में सभी एक-दूसरे के दुश्मन हैं, जबकि यह सच नहीं है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गांव में सभी लोग प्रेम-पूर्वक रहते आए हैं और आगे भी शांति से रहना चाहते हैं। लोगों का कहना था कि जब तक पुलिस गांव में थी, कोई घर से निकल नहीं रहा था। उसे डर था कि पता नहीं कब पकड़ लिया जाए। लोगों ने कहा कि वे गांव में शांति चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Ballia murder case - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला :
बलिया जिले के रेवती थाना इलाके के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को टेंट लगाकर हनुमानगंज और दुर्जनपुर की कोटे की दुकानों के चयन को लेकर साढ़े तीन बजे खुली बैठक की जा रही थी। इस दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। प्रशासन के विरोध में नारेबाजी हुई। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्याकांड में आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान मुख्य आरोपी धीरेंद्र की फायरिंग जयप्रकाश पाल(45) की गोली लगने से मौत हो गई। इसके अलावा छह लोग घायल हो गए। इस मामले में धीरेंद्र समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के 72 घंटे के अंदर रविवार को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद सोमवार को बलिया कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 10 गिरफ्तार हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें