फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इंकार

Sun, 28 May 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने के बाद वधु ने विदाई के वक्त दूल्हे को मंद बुद्धि एवं शिक्षित नहीं होने की बात बताकर ससुराल जाने से इंकार कर दिया। कन्या पक्ष वालों ने वर पक्ष के कुछ लोगों को अपने सामान की वापसी के लिए बंधक बना लिया। 
विज्ञापन



नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी रसड़ा थाना क्षेत्र के सरायभारती गांव में 26 मई को तय थी। दूल्हा पक्ष बारात लेकर शादी के लिए निर्धारित तिथि पर पहुंच गया। द्वारपूजा, डाल पूजा के अलावे विवाह, सिंदूरदान संपन्न हो गया। सारी रस्में पूरी होने के बाद सुबह वधू पक्ष की महिलाओं ने वधु से बातचीत शुरू की।

वधू को मालूम हुआ कि वर मंद बुद्धि एवं शिक्षित नहीं है। इसबीच वधू के घर वालों ने सामान गाड़ी पर लादकर ससुराल भेज दिया। इस बीच वधू के विदाई का समय आया और वधू ने वर के साथ जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


वधू के फैसले से दोनों पक्षों में अफरा तफरी मच गई, लेकिन वधू के फैसले के आगे सभी को झुकना पड़ा। वधू पक्ष ने दहेज में दिए सामान की मांग शुरू कर दी।

इसके लिए वधू पक्ष वालों ने वर पक्ष के आधे दर्जन लोगों को दहेज का सामान आने तक घर पर बैठा लिया। दोनों पक्षो में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अंत में वर पक्ष ने सामान वापस मंगाया। इसके बाद वर पक्ष लौट गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें