पूर्वांचल के पर्यटकों की पहली पसंद इंडोनेशिया का बाली द्वीप बना हुआ है। खूबसूरत बीच और आकर्षक नजारों वाले इस द्वीप को ज्यादा से ज्यादा भुनाने के लिए पर्यटन कंपनियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक पैकेज की भी घोषणा की है।
सिंगापुर, थाईलैंड का क्रेज बरकरार है। टूरिस्ट एजेंसियों को पिछली बार की तरह इस बार भी इन क्षेत्रों के लिए पूर्वांचल से जाने वाले लोगों की सहमति मिल रही है। वहीं नेपाल पर एक बार फिर लोगों का भरोसा बनने लगा है। भूकंप के बाद टूट चुके नेपाल में इस बार 20 हजार से ज्यादा पूर्वांचल के जिलों से लोग गए।
इस बार मई जून के लिए हजारों बुकिंग भी मिली है। इसका कारण वहां के सस्ते पैकेज और हिल स्टेशन का आकर्षण है। डाक्यूमेंटेशन सरल होना भी एक आकर्षण है। जहां तक डोमेस्टिक पर्यटक की बात है तो शिमला, मनाली और पूर्वोत्तर के राज्य लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। लोग अपने बजट के अनुसार पैकेज चुनने में जुटे हैं।