धर्मांतरण के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की रैली।
- फोटो : अमर उजाला
धर्मांतरण विरोध के नाम पर चांदमारी स्थित चर्च के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर मनमानी की। सारनाथ से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की निकली रैली चांदमारी स्थित चर्च के पास पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। जहां बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने चर्च के गेट के पास हनुमान जी की तस्वीर एक टेबल पर रखकर हनुमान चालीस का पाठ किया। वहीं आरोप रहा कि लोगों से जबरन जय श्रीराम के नारे भी लगवाएं।
बजरंग दल ने ईसाई मिशनरियों पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है। बजरंगदल संयोजक निखिल त्रिपाठी ने कहा कि सबसे अधिक धर्मांतरण के केस चांदमारी क्षेत्र से आते हैं, इसलिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। विहिप महानगर मंत्री राजन गुप्ता ने बताया चांदमारी स्थित चर्च में विशेष धर्म के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन होना था। बजरंग दल के सदस्यों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कार्यक्रम आरंभ होने से पहले ही इसका जमकर विरोध किया।