वाराणसी के कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गणेश मंदिर में रविवार को बम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पीआरवी के पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे कबीरचौरा चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह ने साहस दिखाते हुए वाटर कूलर थर्मस खोला तो उसमें पानी निकला।
थर्मस में पानी देख कर आमजन के साथ ही पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। बड़ा गणेश मंदिर में रविवार की सुबह रोजाना की तरह ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे थे। इस बीच किसी ने 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि बड़ा गणेश मंदिर परिसर के बाहर लावारिस वाटर कूलर थर्मस रखा है।
सूचना पर कहा कि हो सकता है कि उसमें बम हो। सूचना के आधार पर आनन-फानन में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने थर्मस को खोल कर देखा तो उसमें पानी भरा हुआ था।