फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची का मौसम बना मुसीबत: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट, एक घंटे बाद भरी उड़ान

Mon, 21 Sep 2026 10:14 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रांची में खराब मौसम के चलते मुंबई की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान 138 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों की सांसें अटकी रहीं। करीब एक घंटे के बाद फ्लाइन ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची उड़ान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट संख्या आईएक्स-1237 सभी 138 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों को लेकर सुबह करीब 9:03 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत विमान को मुंबई से रांची जाना था, लेकिन रांची में मौसम खराब होने के कारण विमान को वाराणसी भेज दिया गया। 

वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराया गया। मौसम सही होने के बाद 10:05 बजे विमान ने 138 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ रांची के लिए उड़ान भरी। इस दौरान करीब एक घंटे तक विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर रुका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें