रोटरी क्लब के वाराणसी गंगा के तीज मिलन समारोह में भाग लेतीं महिलाएं। अमर उजाला
रोटरी क्लब वाराणसी गंगा ने रविवार को मलदहिया के एक होटल में तीज महोत्सव मनाया। महोत्सव की थीम बरसो रे मेघा-मेघा मानसून रही। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी रीना गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। सभी सदस्यों का स्वागत ऊषा जैन ने टीका लगाकर किया। गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समूह की अंजु गोयल, जूली गुप्ता सुनीता अग्रवाल और ज्योति गुप्ता ने कजरी गीत चलो सखी-सखी देख आएं गौरा के सैया... पर प्रस्तुति दी। शालिनी वर्मा, अनीता जायसवाल और संपा सेन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रीना गर्ग ने कहा कि तीज ऐसा त्योहार है जो आपस में, परिवार में और सभी सदस्यों के बीच एक भारतीय संस्कृति की झलक पेश करता है। संचालन नीतू गुप्ता, शारदा अग्रवाल और सीता जायसवाल ने किया।