फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग को मिला उचित सम्मान : अशोक चौरसिया

विज्ञापन
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने शुक्रवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में सरकार की योजनाएं इस वर्ग के युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दे रही हैं। यह बातें भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने शुक्रवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार में 27 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह देकर पिछड़े वर्ग की 35 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की है। इसी तरह योगी सरकार ने प्रदेश मंत्रिमंडल में ओबीसी विधायकों को जगह देकर 41 प्रतिशत हिस्सेदारी तय की है। पीएम-यशस्वी योजना के माध्यम से पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर दिए जा रहे हैं, जबकि पीएम-दक्ष योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की पहल की गई है। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मोर्चे के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने और पिछड़े वर्ग के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, क्षेत्र अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा चौधरी इंद्रभूषण मौर्य, क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय, प्रेम नारायण पटेल, आनंद जायसवाल, रोहित, मिठाई लाल यादव, घनश्याम सिंह, अजय वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें