राजातालाब। बभनियाव गांव में चल रहे उत्खनन कार्य में मिले एकमुखी शिवलिंग की साफ-सफाई के बाद उसके नीचे की ओर खुदाई की गई। इस दौरान परिक्रमा पथ के नीचे विशाल पत्थर का आधार मिला है। ये काफी मजबूत है। हालांकि अभी पूरी तरह पत्थर के नीचे तक नहीं पहुंचा जा सका है।
नीचे की ओर जब खुदाई की गई तो नीचे बड़े मजबूत पत्थर का आधार दिखाई पड़ा है। उत्खनन कार्य की निगरानी कर रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एके सिंह ने कहा कि शनिवार को इस आधार की जानकारी ठीक से प्राप्त हो पाएगी। वैसे परिक्रमा पथ के नीचे विशाल पत्थर का आधार मिलने की संभावना है। कहा कि सातवें गड्ढे की खुदाई में भिन्न भिन्न प्रकार के मिट्टी के मनके मिले हैं। इसमें कुछ टूटे-फूटी प्राचीन सामग्री मिली है। अब इसमें और अवशेष मिलने की संभावना नहीं है। इससे इस गड्ढे की खुदाई बंद कर दी गई है।