बीते एक माह में सर्वे के दौरान 15 भवन और 4 मोबाइल टावरों को चिह्नित किया गया है। इनकी ऊंचाई मानक से अधिक है। इसे कम करने के लिए वीडीए ने नोटिस दिया है। इनमें से दो भवन स्वामियों ने अपने मकान की ऊंचाई को कम कर दिया है। जनता की सुविधा के लिय भारतीय विमानपत्तन की ओर से एयरपोर्ट के 20 किलोमीटर के दायरे का कलर कोड जोन मैप तैयार किया गया है। जो वीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
20 किमी दायरे के कलर मैप में मकान व भवनों की ऊंचाई
- ग्रीन कलर एरिया : 192 मीटर ऊंचाई
- गुलाबी कलर एरिया : 162 मीटर ऊंचाई गोल्डेन कलर एरिया : 122 मीटर ऊंचाई
- लाइट ग्रीन कलर एरिया : 112 मीटर ऊंचाई
- ब्लू कलर एरिया : 102 मीटर ऊंचाई
- परपल कलर एरिया : 92 मीटर ऊंचाई
क्या बोले अधिकारी
एयरपोर्ट के 20 किमी दायरे में होने वाले निर्माण की ऊंचाई तय की गई है। इसके लिए कलर कोड जोन मैप वीडीए की वेबसाइट पर है। इसके अनुसार ही निर्माण कराना है। कुछ इलाकों में निर्माण के लिए अनुमति लेनी होगी। बगैर अनुमति के निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. वेद प्रकाश मिश्र, सचिव, वीडीए