फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: वाराणसी एयरपोर्ट के 20 किमी तक भवनों की ऊंचाई के लिए होगी ये लिमिट, निर्माण के लिए लेनी होगी अनुमति

Fri, 08 Nov 2024 09:51 AM IST
प्रगति चंद गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी।

सार

बाबतपुर एयरपोर्ट के 20 किलोमीटर दायरे में भवनों की ऊंचाई अब 92 से 192 मीटर तक होगी। भवनों के निर्माण कलर कोड जोन मैप के अनुसार कराएंगे। इसके लिए वीडीए से अनुमति लेनी होगी। 
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडीए ने बाबतपुर एयरपोर्ट से 20 किमी दायरे में बनने वाले नए मकानों और हाईराइज भवनों की ऊंचाई 192 मीटर से ज्यादा नहीं होगी। इसके लिए कलर कोड जोन मैप तैयार किया गया है। कुल सात कैटेगरी बनाई गई है। इनमें छह एरिया में निर्माण की ऊंचाई तय की गई है। जबकि सातवीं कैटेगरी में निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति लेना अनिवार्य है।

विज्ञापन


पुराने निर्माण की ऊंचाई को नागर विमानन मंत्रालय (वायुयान प्रचालन के संरक्षण के लिए ऊंचाई प्रतिबंध) नियम 2020 के प्रावधानों के तहत कम कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत वीडीए और एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारी हर हफ्ते क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान जिन मकानों और भवनों की ऊंचाई अधिक होगी उसे चिह्नित किया जाएगा। 

विज्ञापन

15 भवन और 4 मोबाइल टावरों की ऊंचाई मानक से अधिक

बीते एक माह में सर्वे के दौरान 15 भवन और 4 मोबाइल टावरों को चिह्नित किया गया है। इनकी ऊंचाई मानक से अधिक है। इसे कम करने के लिए वीडीए ने नोटिस दिया है। इनमें से दो भवन स्वामियों ने अपने मकान की ऊंचाई को कम कर दिया है। जनता की सुविधा के लिय भारतीय विमानपत्तन की ओर से एयरपोर्ट के 20 किलोमीटर के दायरे का कलर कोड जोन मैप तैयार किया गया है। जो वीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
20 किमी दायरे के कलर मैप में मकान व भवनों की ऊंचाई
  • ग्रीन कलर एरिया : 192 मीटर ऊंचाई
  • गुलाबी कलर एरिया : 162 मीटर ऊंचाई गोल्डेन कलर एरिया : 122 मीटर ऊंचाई
  • लाइट ग्रीन कलर एरिया : 112 मीटर ऊंचाई
  • ब्लू कलर एरिया : 102 मीटर ऊंचाई
  • परपल कलर एरिया : 92 मीटर ऊंचाई

क्या बोले अधिकारी
एयरपोर्ट के 20 किमी दायरे में होने वाले निर्माण की ऊंचाई तय की गई है। इसके लिए कलर कोड जोन मैप वीडीए की वेबसाइट पर है। इसके अनुसार ही निर्माण कराना है। कुछ इलाकों में निर्माण के लिए अनुमति लेनी होगी। बगैर अनुमति के निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. वेद प्रकाश मिश्र, सचिव, वीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें