फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर डायवर्ट करना पड़ा अहमदाबाद से पटना जा रहा विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। भारी बारिश के चलते अहमदाबाद से पटना जा रहा विमान शनिवार को दो डायवर्ट कर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर लाया गया। इसके बाद विमान ने दोबारा पटना के लिए उड़ान भरी, लेकिन वहां लैंडिंग नहीं हो पाने पर फिर वाराणसी लाया गया। इसके बाद उसे यहीं ग्राउंड कर दिया गया और यात्रियों को बस से पटना भेजा गया।
विज्ञापन

स्पाइसजेट का विमान एसजी 914 डायवर्ट होकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 1:50 बजे 160 यात्रियों को लेकर पहुंचा। फि र इसी विमान ने 4:42 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से पटना के लिए उड़ान भरी, लेकिन भारी बारिश के कारण विमान पटना एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। इसके बाद विमान दोबारा वाराणसी एयरपोर्ट पर 5:58 बजे लौट आया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
मंडुवाडीह से आज पटना नहीं जाएगी ट्रेन
वाराणसी। भारी बारिश के चलते मंडुवाडीह-पटना-मंडुवाडीह जनशताब्दी 29 सितंबर को निरस्त कर दी गई है। मंडुवाडीह से पटना जाने और पटना से मंडुवाडीह वाली ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। हावड़ा से चलकर इलाहाबाद सिटी आने वाली गाड़ी संख्या 12333 को आसनसोल-गया-दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें