नौतपा से राहत की कामना को लेकर बाबा विश्वनाथ का फलों के रस से अभिषेक हुआ और इसके माध्यम से जनता को राहत मिले इसकी कामना की गई। मान्यता है कि इसके माध्यम से बाबा का आशीर्वाद जनता को मिलेगा।
श्रीकाशी विश्वनाथ और श्री विश्वेश्वर महादेव का पूजन कर भक्तों को नौतपा से राहत दिलाने की कामना की गई। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से बाबा का लीची, गुलाब, बेल और आम रस से अभिषेक हुआ। अभिषेक में फलों के रस के साथ इत्र और पुष्प की माला, खस, मोगरा भी अर्पित किए गए।
विज्ञापन
न्यास के मुख्य कार्यपालक विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि सनातन आस्था के भक्ति मार्ग में आराध्य को अर्पित सामग्री आराधक में प्रभाव उत्पन्न करेगी। भक्तों को यह विश्वास है कि भगवान विश्वेश्वर को शीतल पदार्थ अर्पित करने से विश्व में गर्मी से त्रस्त शिव भक्तों पर शीतलता बरसेगी। नौतपा से उनको राहत मिलेगी।