अनपरा थाना क्षेत्र के सोशल मीडिया के व्हाट्एस ग्रुप में डीजल टैंकर से तेल निकालने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बैरपान का बताया जा रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
वीडियो में डीजल टैंकर से दो लोग पाइप के सहारे डीजल निकाल रहे हैं। पूर्व में भी यहां डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तेल चोर गिरोह के सदस्यों को जेल भेजा था।
इस संबंध में अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक किसी ने चोरी की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।