काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालु से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। प्रयागराज के रहने वाले श्रद्धालु शुभ जायसवाल ने पर्यवेक्षक के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। शुभ सप्ताह भर पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अपनी मन्नत पूरी होने के बाद दर्शन के लिए आए थे। बाबा का हौदा दूध से भरवाने के लिए शुल्क जमा करके रसीद लेकर जब वह पहुंचे तो पर्यवेक्षक योगेंद्र गर्ग ने दुर्व्यवहार किया। श्रद्धालु शुभ जायसवाल ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से की है।