फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने अस्पताल में जांचीं कोरोना महामारी के इलाज की सुविधाएं,निर्देश- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Sat, 14 Mar 2020 05:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित दौरे के तहत शनिवार की सुबह लगभग दस बजे वाराणसी पहुंचे। यहां एक आयोजन में भाग लेने के बाद दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुराधिपति बाबा विश्वनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजन-आराधना की। 

विज्ञापन


विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य के बारे में अधिकारियों से बातचीत की और 12:55 पर निकल गए। इसके बाद दीनदयाल अस्पताल पहुंचे और वहां पर कोरोना के मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना को लेकर बेहद सतर्कता बरतें, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीडिया से बातचीत में कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार मुस्तैद है। सभी तरह के इंतजामों की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। सभी जिलों में कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने निर्माणाधीन कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज, टाउन हाल और गौदौलिया में बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण नहीं किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के विपरीत सीएम टाउन हाल नहीं पहुंचे। जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आने वाले थे। मगर, शुक्रवार सुबह से ही खराब मौसम और देर शाम बारिश के कारण अचानक मुख्यमंत्री का वाराणसी दौरा एक दिन के लिए टाल दिया गया था। नए कार्यक्रम के अनुसार शनिवार की सुबह पहुंचे सीएम ने एक निजी कार्यक्रम में भाग लिया और फिर दोपहर को बाबा दरबार के लिए रवाना हो गए। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें