विश्वनाथ धाम में रुद्राभिषेक करते सीईओ विश्वभूषण मिश्र।
- फोटो : मंदिर प्रशासन
Kashi Vishwanath Mandir: श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के एआई चैटबॉट नंदी ने 10 भाषाओं में सात करोड़ भक्तों से बातचीत की है। ये एआई चैटबॉट मंदिर की सुविधा, मार्ग, दान-सहायता, हेल्प डेस्क, सुगम दर्शन, टिकट आदि सभी की जानकारी सेकंड भर में आपकी स्क्रीन तक पहुंचा दे रहे हैं। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बांग्ला, उड़िया, मराठी, असमिया, कन्नड़ और पंजाबी में संवाद करने में सक्षम है।
मंदिर प्रशासन की ओर से आस्क नंदी नाम के एआई चैटबॉट का सफल परीक्षण किया गया है। मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर एक साल में सात करोड़ लोगों ने सवाल पूछे हैं और हर दिन ढाई से तीन लाख लोगों ने सवाल किए और उसका समाधान भी लिया है। चैट बॉट पर मिले 10 विकल्पों के माध्यम से मंदिर की पूजा पद्धतियों और दर्शन-पूजन के समय को जाना।
मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि न्यास ने एआई चैटबॉट लॉन्च किया है। इस तकनीक के माध्यम से बाबा के भक्त अब दुनिया के किसी भी कोने से मंदिर से जुड़ी जानकारी और सेवाओं के बारे में जान सकते हैं।