फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की दो आरतियों का समय बदला

Fri, 18 Mar 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ
विज्ञापन
रंगभरी एकादशी पर बाबा काशी विश्वनाथ की शाम को होने वाली दो प्रमुख आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। बाबा के गौने की डोली शाम पांच बजे के बाद निकलेगी। ऐसे में शाम सात बजे होने वाली सप्तर्षि आरती 19 मार्च को तीन बजे होगी। शाम को मंदिर परिसर में संगीत संध्या ‘शिवार्चनम’ में नामी कलाकार गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन



प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी एमपी सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार रंगभरी एकादशी (आमलकी एकादशी) फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी शनिवार को मनाई जाएगी। उस दिन शिव और माता पार्वती की चल प्रतिमाओं का भव्य शृंगार किया जाएगा। प्रतिदिन शाम सात बजे होने वाली सप्तर्षि आरती उस दिन अपराह्न तीन बजे होगी। इसी तरह रात 9:30 बजे होने वाली शृंगार/ भोग आरती शाम पांच बजे ही हो जाएगी। आम भक्तों के लिए बाबा का दरबार रात 11 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें