फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बाबा रामदेव: आज आम जनता को सिखाएंगे योग और प्राणायाम के गुर, योग भवन का भी करेंगे शिलान्यास

Sun, 24 Apr 2022 10:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को पिंडरा तहसील के बरजीगांव के बनारस पब्लिक स्कूल में जनता को योग और प्राणायाम के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु बाबा रामदेव दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार दोपहर बाद इंडिगो के विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर गुरुकुल से आई छात्राओं  ने वैदिक मंत्रोच्चारण से उनका स्वागत किया। बाबा रामदेव का योग शिविर रविवार को पिंडरा तहसील के बरजीगांव के बनारस पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा।

विज्ञापन


शिविर में वो आम जनता को योग की बारीकियां और प्राणायाम के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। वहीं योग भवन का शिलान्यास करेंगे। शिविर सुबह पांच से साढ़े नौ बजे तक चलेगा। एक दिवसीय योग शिविर पूरी तरह से निःशुल्क है। इस शिविर में कोई भी प्रतिभाग कर सकता है।
विज्ञापन

वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर योग गुरु के स्वागत में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के बृजभूषण ओझा, एसडीएम पिंडरा राजीव राय, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, दीपंकर आर्य, प्रदीप सिंह, कैलाश पाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

तनाव दूर भगाने को पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास

वाराणसी ग्रामीण पुलिस लाइन में योग शिविर लगाया गया। पुलिसकर्मियों को ताड़ासान, चक्रासन सहित अन्य योग क्रियाएं सिखाने के साथ ही अनुलोम विलोम, सूर्यभेदन प्राणायामों का प्रशिक्षण और ओम के उच्चारण से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी समाजसेवा करना है, इसलिए पुलिस का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। योग के माध्यम से संयम और धैर्य बढ़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें