फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirupati Prasad: तिरुपति का लड्डू खाने वालों के प्रायश्चित के लिए बाबा विश्वनाथ का अभिषेक, मांगी गई क्षमा

Sat, 28 Sep 2024 11:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

तिरुपति का लड्डू खाने वालों के प्रायश्चित के लिए बाबा विश्वनाथ का अभिषेक  किया गया। बाबा विश्वनाथ को नौ किलो रबड़ी चढ़ाई। सेब से बनी 11 लीटर की ठंडई से अभिषेक किया गया। 
विज्ञापन
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुपति मंदिर का अभक्ष्य प्रसाद खाने वालों के प्रायश्चित के लिए श्री काशी विश्वनाथ से गुहार लगाई गई। काशीवासियों ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन करके अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा मांगी और सभी को इस पाप से मुक्ति व प्रायश्चित की कामना भी की।

विज्ञापन




शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और काशीवासियों के सहयोग से बाबा विश्वनाथ का ज्ञानवापी के कूप के जल से अभिषेक कर विधि-विधान से राजसी पूजन हुआ। मंदिर के अर्चक संजय पांडेय ने सभी अनुष्ठान पूर्ण कराए। बाबा विश्वनाथ को नौ किलो रबड़ी, तीन किलो मलाई पूड़ी और दो किलो मलाई अर्पित की गई।
विज्ञापन




साथ ही 11 लीटर सेब की ठंडई, दो लीटर गन्ने का रस और एक लीटर गाय के घी व इत्र से अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का लाल व सफेद कमल की 561 माला, गुलाब की 561 माला, 11-11 सौ नौ दल और 12 दल बेलपत्र, शमी का फूल व पत्तियाें से शृंगार किया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट से हजारों भक्तों से अनजाने में हुई अशुद्धि के परिमार्जन के लिए भगवान काशी विश्वनाथ का सनातन शास्त्र परंपरा और पौराणिक उल्लेख के अनुसार पूजन किया गया है।

हम सभी काशीवासियों ने बाबा विश्वनाथ से अनजाने में हुई गलती व पाप के प्रायश्चित की कामना की है। ज्ञानवापी तीर्थ के स्मरण से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। जो श्रद्धालु इस ज्ञानोदतीर्थ के जल से शिवलिंग को स्नान कराता है, उसे समस्त तीर्थोदक से स्नान कराने का फल मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें