शोध पत्र बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आया था। इस वजह से देश भर में खूब राजनीतिक हंगामा हुआ था। विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला था। शोध पत्र में आईसीएमआर का भी नाम था। जिसके बाद आईसीएमआर ने 28 मई को इस पेपर पर बैन लगाने की मांग की। वैज्ञानिकों को आईसीएमआर का नाम हटाने की बात कही थी।
बीएचयू ने भी बताया था अधूरा
आईसीएमआर द्वारा आईएमएस बीएचयू के डायरेक्टर प्रो. एसएन संखवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। डायरेक्टर ने जांच कमेटी बनाकर शोध पत्र को आधा-अधूरा बताया था। यह शोध आईएमएस बीएचयू के फॉर्माकोलॉजी और जीरियाट्रिक विभाग ने संयुक्त रूप से किया था।