मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
रविवार को अष्ट भैरव सहित शहर के अन्य भैरव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा बटुक भैरव, लाट भैरव, काल भैरव, भूत भैरव, क्रोधन भैरव सहित अन्य मंदिरों में बाबा का शृंगार किया गया। भैरव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी। दर्शन-पूजन का क्रम दिनभर चलता रहा। भैरव अष्टमी पर सोमवार को अष्ट भैरव सहित अन्य भैरव मंदिरों में खास आयोजन किए जाएंगे।