फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के दरबार में भक्तों की कतार

Mon, 25 Jul 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। देर रात जहां छत्ताद्वार से भक्तों की लंबी कतार लग गई, वहीं कांवर के साथ सैकड़ों कांवरिए बैरिकेडिंग के बीच अपनी बारी का इंतजार करते सो गए। हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से काशी  गूंजने लगी है।
विज्ञापन



उधर, चितरंजन पार्क, लक्सा के सिंधी धर्मशाला समेत गोदौलिया से बुलानाला के बीच शिविर भी रात को ही सज गए। मंगला आरती के बाद कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच चार बजे भोर से बाबा का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। मंदिर प्रशासन ने छत्ताद्वार से भक्तों के प्रवेश और मुख्य द्वार से निकास की व्यवस्था की है। गोदौलिया, चौक पर अमानती घर बनाए गए हैं। रविवार की रात दशाश्वमेध, गोदौलिया, महमूरगंज की सड़कों की पटरियों पर जहां-तहां कांवरियांे का रेला नजर आया।


रथयात्रा पर काशी कांवरिया शिविर में भी सैकड़ों कांवरियों ने पड़ाव डाल दिया है। उधर चितरंजन पार्क में शिवशक्ति कांवरिया तीर्थयात्री सेवा शिविर का उद्घाटन महापौर राम गोपाल मोहले, विधायक श्याम देव राय चौधरी, महंत रामेश्वर पुरी, पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह ने किया। शिविर में नींबू-पानी, चाय, नाश्ते के साथ ही भोजन की भी व्यवस्था की गई है। शिविर के उद्घाटन अवसर पर राम अवतार जोगाई,  सुरेश तुलस्यान, दिलीप तुलस्यानी, पप्पू चौधरी आदि उपस्थित थे। इस बीच, बाबा विश्वनाथ का दरबार प्रमुख सचिव (धर्मार्थ कार्य) नवनीत सहगल की ओर से सजाया गया।
विज्ञापन



मारकंडेय महादेव मेें लगा मेलाः चौबेपुर। सावन शुरू होते ही कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर मेें पूर्वांचल के हजारों श्रद्धालु गंगा-गोमती संगम पर बाबा को जलाभिषेक करने के लिए एकत्र होने लगे हैं। इसके लिए सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है।


सावन के प्रथम सोमवार को जिले भर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कार्पेट बिछाया जाए। बाबा के दर्शन के लिए एलसीडी स्क्रीन भी चालू रखी जाए। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने रविवार को यह निर्देश अपने कैंप कार्यालय में सावन मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान  दिया। सुरक्षा इंतजामों को पूरी तरह पुख्ता बनाए रखने आैर लगातार चेकिंग अभियान चलाने की ताकीद की। विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग करें और जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराएं। पेयजल, चिकित्सा आैर सफाई का प्रबंध दुरुस्त रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें