फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के फूलों से खूबसूरत हुआ बाबा बटुक भैरव का दरबार, भक्तों ने किए दर्शन

Sun, 25 Aug 2019 08:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कश्मीर के फूलों से बाबा बटुक भैरव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में बाबा बटुक भैरव का दरबार कश्मीर के फूलों से गमक उठा। बाबा बटुक भैरव के हरियाली एवं जल विहार शृंगार की अनुपम छटा देखकर भक्त निहाल हो उठे। बाबा ने कमल के आसन पर आरुढ़ होकर भक्तों को दर्शन दिए। बाबा की नयनाभिराम झांकी दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। बाबा की अलौकिक बालस्वरूप को देखकर भक्त उनकी छवि को अपलक निहारते रहे।

विज्ञापन


रविवार को बाबा बटुक भैरव का पंचामृत स्नान के बाद मंगला आरती उतारी गई। आरती के बाद शहनाई वादक उस्ताद अली अब्बास खां एवं साथियों ने गंगा द्वारे बधईया बाजे...के साथ ही कई सुमधुर भजनों की धुन छेड़ी। प्रमोद वर्मा और पम्मी ने भजनों की प्रस्तुति की। हरियाली और जल विहार की झांकी की सजावट भव्य की गई।

पूर्वांचल में पहली बार शृंगार के लिए कश्मीर के ट्यूलीप गार्डेन, उत्तराखंड और केरल से फूल मंगाए गए। बाबा बटुक भैरव के गर्भगृह परिसर को कमल के फूलों से सजाया गया था। मंदिर परिसर के बाहर गुफा रूपी मार्ग में पक्षी, सांप कै लाश मानसरोवर की जीवंतता का अहसास करा रहे थे। कैलाश पर्वत रूपी गुफा के मुख्यद्वार पर महात्मा बुद्ध के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अलौकिक आनंद की प्राप्ति की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को संकल्प संस्था की ओर से भजन संध्या की शुरूआत गायक अनुराग मिश्र ने गणेश वंदना से की। इसके बाद दीवाना-दीवाना, बम-बम बोल रहा है काशी..., की प्रस्तुति से बटुक भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। गायिका सरिता सेठ ने जिसमें हो भैरव बाबा..., गायक जय पांडेय ने ओम मंगलम, ओमकार मंगलम, बम बटुक भैरवाय नम:.. प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें