भदोही जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार को बीफॉर्मा के एक छात्र की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मिर्जापुर में हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले में 152 संक्रमित मिल चुके हैं।
शनिवार को डीघ क्षेत्र के कटरा बाजार निवासी एक बी.फार्मा छात्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अंगुली में फ्रेक्चर का ऑपरेशन कराने के लिए युवक मिर्जापुर के एक निजी अस्पताल गया था।
ऑपरेशन से पूर्व ट्रू-नॉट मशीन से उसकी जांच की गई तो वह संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसका डिटेल लिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ट्रूनैट मशीन से छात्र के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।