फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ से जुड़े पांच जिलों में बीएड-बीपीएड की परीक्षाएं, 44 केंद्रों पर कल से होंगे एग्जाम

Mon, 05 Jan 2026 06:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ से जुड़े पांच जिलों में परीक्षाओं के लिए 44 केंद्र बनाए गए हैं। छह जनवरी यानी कल से सभी जिलों में बीएड-बीपीएड की परीक्षाएं होंगी। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों (वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, भदोही और मिर्जापुर) के 93 कॉलेजों के विद्यार्थियों की बीएड और बीपीएड परीक्षाओं के लिए 44 केंद्र बनाए गए हैं। छह जनवरी से शुरू होने वाली इस परीक्षाओं के पेपर यूजी-पीजी की परीक्षाओं की तरह केंद्रों को उसी दिन मिलेंगे, जिस दिन परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय की ओर से केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा छह से 19 जनवरी और बीपीएड की परीक्षा छह से 12 जनवरी तक होगी। परीक्षा में केवल एक दिन का समय बचा है। ऐसे में सभी केंद्रों पर छात्र संख्या के अनुसार बैठने की व्यवस्था, परीक्षकों की फाइनल सूची बनाने सहित अन्य तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में हादसा: ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर, तीन यात्री घायल; किशोर की हालत गंभीर
विज्ञापन


इधर, परीक्षा विभाग की ओर से जिलेवार बनाए गए नोडल केंद्रों पर कॉपी, पेपर के पैकेट भी सोमवार तक भेजवा दिए जाएंगे। यहीं से केंद्रों को कॉपियां वितरित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को हर दिन परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों की उपस्थिति, अनुपस्थिति की जानकारी देने को कहा गया है। विश्वविद्यालय स्तर पर गठित टीम भी निगरानी करती रहेगी।
विज्ञापन

 
कॉलेज केंद्र संकलन केंद्र
जिला कॉलेज केंद्र संकलन केंद्र
वाराणसी 33 13 8
चंदौली 25 12 5
सोनभद्र 10 5 3
भदोही 6 5 3
मिर्जापुर 19 9 8

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें