आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लालगंज के रेतवाचंद्रभानपुर के पास स्टेट बैंक के समीप नहर के पास देर शाम एक गैस एजेंसी से ढाई लाख रुपये की लूट ने एक बार फिर कानन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
जानकारी के मुताबिक जैश इंटरप्राइजेज कस्बा लालगंज में स्टेट बैंक के समीप नहर पर स्थित है और अमूल दूध की एजेंसी भी है। बुधवार की शाम लगभग 6:30 बजे जैश इंटरप्राइजेज की एजेंसी पर एजेंसी से संबंधित दो व्यक्ति लगभग ढाई लाख रुपये गिनकर सुरक्षित रखने का प्रयास ही कर रहे थे कि दो मोटरसाइकिलों पर चार बदमाश एजेंसी पर पहुंच गए और असलहा दिखाते हुए ढाई लाख रुपए छीनकर लालगंज बाईपास की तरफ फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन अपराधियों की धरपकड़ में लगी रही।