कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बीएसए कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी और अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने में जुटे रहे।
एंटी करप्शन अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वह अन्य लोगों से भी इसी प्रकार अवैध वसूली तो नहीं करता था।
फिलहाल एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।