फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ हत्याकांड: शौर्य को नजदीक से मारी गई थी गोली, गाल से सिर तक गई; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्य

Fri, 25 Sep 2026 10:23 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में चार लोगों की हत्या और आरोपी की मुठभेड़ में मौत के बाद शंभूपुर में मातम का माहौल है। उधर मासूम शौर्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने को लेकर अहम तथ्य सामने आए हैं। इसमें पता चला है कि शौर्य को नजदीक से गोली मारी गई थी। 
विज्ञापन
शौर्य की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के शंभूपुर हत्याकांड में मारे गए मासूम शौर्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने को लेकर अहम तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के शरीर पर गोली के प्रवेश वाले स्थान (एंट्री वुंड) पर ब्लैकनिंग, टैटूइंग और स्कॉर्चिंग के चिह्न मिले हैं। ये चिह्न सामान्य तौर पर बेहद नजदीक से गोली चलने की स्थिति में पाए जाते हैं। इसके साथ ही शरीर में गोली की ट्रैजेक्टरी तिरछी और ऊपर की ओर पाई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस टीम और बच्चे के बीच करीब आठ से 10 फीट की दूरी थी। पुलिस का कहना है कि इतनी दूरी से गोली लगने पर एंट्री वुंड पर इस तरह के चिह्न मिलना सामान्य नहीं है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यूट्रलाइज करने से पहले पुलिस टीम का बच्चों के इतने करीब पहुंचना भी संभव नहीं था। पुलिस टीम कमरे के एक छोर पर थी, जबकि आरोपी बच्चों के साथ दूसरे छोर पर था। आरोपी को न्यूट्रलाइज किए जाने के बाद ही पुलिस टीम बच्चों तक पहुंच सकी।

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ हत्याकांड: अरविंद की जेब में मिलीं 18 गोलियां, बच्ची का रोना बंद हुआ तो दरवाजा तोड़ घुसने वाली थी पुलिस
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली की दिशा भी दर्ज की गई है। बच्चे की कम ऊंचाई को देखते हुए शरीर में तिरछी और ऊपर की ओर मिली ट्रैजेक्टरी को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध परिस्थितियों के आधार पर यह देखा जा रहा है कि गोली किस दिशा और दूरी से चली।

रिपोर्ट के अनुसार, गोली शौर्य के गाल से शरीर में प्रवेश कर सिर की ओर से बाहर निकली। एंट्री वुंड का आकार भी आरोपी के कब्जे से बरामद .32 बोर रिवाल्वर से संबंधित गोली के अनुरूप बताया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद .32 बोर रिवाल्वर समेत अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्षों को घटनाक्रम से मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद गोली चलने की दूरी, दिशा और हथियार के संबंध में स्थिति और स्पष्ट होगी।

शौर्य की मौत पुलिस की गोली से होने की बात से एसपी ने इंकार किया है। उनका कहना है अगर पुलिस की गोली से शौर्य की मौत होती तो गोली ऊपर से नीचे की ओर से जाती लेकिन उसे जो गोली लगी है, वह नीचे से ऊपर की ओर से गई है। इससे यह स्पष्ट है कि गोली अरविंद ने ही मारी है।

2019 में बना था अरविंद का लाइसेंस
घटना के बाद पुलिस ने मकान को सील किया था, उसे खोल दिया गया है। सिर्फ उस कमरे को सील किया गया है, जिस कमरे में घटना हुई थी। क्योंकि अभी स्टेट की टीम आनी है, जो सीन को रिक्रिएट करेगी। इसके बाद उस कमरे को भी खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

क्या बोले डीएम

इस घटना से तीन परिवार पीड़ित हुए हैं। हमने इसकी सूचना शासन को भी भेज दी है। साथ ही स्थानीय अधिकारियों को इन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही इन्हें जो भी अन्य योजनाएं जैसे विधवा पेंशन, पारिवारिक हित लाभ आदि हैं उनके तहत यह जिसके भी पात्र होंगे उसका लाभ दिलाया जाएगा। -रविंद्र कुमार, डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें