फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ प्रधान हत्याकांड: मृतक को मारी गई थीं पांच गोली, छोटे भाई की तहरीर पर नौ नामजद

Sun, 29 Nov 2020 01:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के पूर्व प्रधान की हत्या में नौ लोग नामजद किए गए हैं। सभी गांव के ही रहने वाले हैं और मृत प्रधान के पट्टीदार हैं। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे कोटे और प्रधान के चुनाव को कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन

अल्लीपुर गांव के पूर्व प्रधान राजेश यादव(45) पुत्र दयाशंकर यादव शनिवार की रात आठ बजे गांव निवासी सीताराम प्रजापति के यहां दावत में गए थे। इस दौरान हमलावरों ने पहले उनकी लात-घूसे से पिटाई की और फिर एक दो नहीं बल्कि पांच गोलियां मार कर हत्या कर दी।


मृत प्रधान के छोटे भाई राकेश यादव ने देर रात नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इसमें गांव का कोटेदार भी शामिल है। पांच अज्ञात लोग भी तहरीर में शामिल किए गए हैं। पुलिस को दी तहरीर में राकेश यादव ने बताया कि गांव निवासी दीपक व प्रदीप पुत्र दयाराम, ज्ञान शंकर व दयाराम पुत्र चंद्रधारी, अवधेश पुत्र वंशराज ने उसके भाई को कुल पांच गोलियां मारीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मारने के पूर्व की गई पिटाई में इन पांच लोगों के अलावा रोहित पुत्र रामराज, सीताराम प्रजापति पुत्र दिलीप प्रजापति, गब्बर उर्फ रीतिक पुत्र सतीराम, संजय पुत्र गुलाब चंद आदि भी शामिल रहे। इसके अलावा पांच अज्ञात लोग भी घटना में शामिल थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें