फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: किराये के मकान में 323 किलो अवैध पटाखे बरामद, आरोपी फरार, तलाश में दो टीमें; जांच जारी

Fri, 30 Oct 2026 02:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में पुलिस ने किराये के मकान से 323 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। पुलिस मकान में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखने के मकसद और उनके स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
पटाखों को पुलिस ने कब्जे में लिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुबारकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुरारानी मोहल्ले में किराये के मकान से पुलिस ने करीब 323 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन




सी ओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि कस्बा मुबारकपुर के पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे से विभिन्न कंपनियों और ब्रांड के पटाखे बरामद हुए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

बरामद पटाखों में 1022 पैकेट फूलझड़ी, 119 पैकेट पाप-अप बम, 18 शॉट रॉकेट का एक पैकेट, 445 पैकेट मिर्ची बम, 150 पैकेट इलेक्ट्रिक क्रैकर, 17 पैकेट प्राइम क्रैकर्स, 12 पैकेट रॉकेट, 150 पैकेट चकरी, 265 पैकेट मिनी बुलेट बम, 149 पैकेट मैच बॉक्स और 150 पैकेट अनार शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मकान सहर पत्नी समीर का है, जिसे गुलाब गुप्ता निवासी पुरारानी, मुबारकपुर ने किराये पर लिया था। बरामदगी के संबंध में थाना मुबारकपुर में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर के पर्यवेक्षण में हुई। टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक आशुतोष मौर्या और उपनिरीक्षक प्रदीप वाजपेयी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें