आजमगढ़ के फूलपुर में शनिवार को एसटीएफ की छापेमारी में एक ट्रक प्रतिबंधित फेंसाडिल सिरप बरामद हुआ। अंतरप्रांतीय गिरोहों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मादक पदार्थों एवं दवाओं को अवैध तरीके से तस्करी कर पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ उप्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उप्र द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गये थे।
शनिवार को एसटीएफ वाराणसी की एक टीम कार्रवाई के लिए गई। जब एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमे मुर्गी के दानों (फीड) के बीच में रखकर फेंसाडिल सिरप को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, जिससे संबंधित इनके पास कोई कागजात उपलब्ध नहीं था। मौके से उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।