फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: ट्रेलर के धक्के से बुजुर्ग की जान गई, पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी

Sun, 01 Nov 2020 11:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के घर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग लोहरा डगरा के पास रविवार को सुबह बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मारते हुए ट्रेलर उसके उपर से गुजर गया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

जहानागंज क्षेत्र के ग्राम बनकटा निवासी हरिमूरत मिश्रा(63) पुत्र रामधारी मिश्रा का मकान शहर में भी है। वह शहर से सुबह अपनी बाइक से अपने घर बनकटा जा रहे थे। जैसे ही लोहरा डगरा पहुंचे हादसा हो गया। मृतक जिला सहकारी बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। हादसे में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।


पूर्व प्रधान के घर से लाखों की चोरी
रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवा गांव निवासी पूर्व प्रधान चंद्रबली कन्नौजिया के घर में शनिवार की रात घुसे चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पूर्व प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़ित पूर्व प्रधान के अनुसार चोरों ने 30 हजार की नकदी समेत जेवरात पर हाथ साफ किया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चंद्रबली कन्नौजिया पुत्र जुनखुन कन्नौजिया का रोवा बाजार और गांव में मकान है। शनिवार की रात को इनके परिवार के सभी सदस्य गांव वाले मकान पर चला गए थे। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर इनके घर में घुसे और 30 हजार रुपया नगद और आभूषण, कीमती कपड़ा, साड़ी आदि चुराकर भाग निकले। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर चंद्रबली ने थाने में सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें