यात्रा फूलपुर, केवटाना, सोमवारी बाजार और कुरैशी चौक सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरी। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। महिलाओं ने जगह-जगह मां दुर्गा की आरती उतारकर विदाई दी। टिकुरिया के पास विवाद बढ़ने पर क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय सिंह गौर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति संभाली। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी और देर रात तमसा नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।
क्षेत्राधिकारी विजय सिंह गौर ने बताया कि विसर्जन के दौरान सड़क पर वाहनों के रुकने और डीजे की तेज आवाज को लेकर बातचीत हुई थी। भीड़ में उत्साह के दौरान छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती हैं। हालांकि, सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा दिया गया।