फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में छेड़खानी का मुकदमा, न्याय के लिए भटक रहे परिजन

Sun, 03 Jan 2021 08:40 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़ित किशोरी के पिता ने सीओ से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। वहां पीड़िता का बयान दर्ज हुआ और सोमवार को मेडिकल कराने का आश्वासन दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उनकी तहरीर के आधार पर केस नहीं दर्ज किया गया है। परिजन न्याय के लिए भटकने को विवश हैं।

विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 26 दिसंबर को घर में मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक आए और पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर किशोरी को साथ ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने गांव के बाहर एक बंधे के पास उससे दुष्कर्म किया। 27 दिसंबर की सुबह आरोपियों ने उसे गांव के पास छोड़ दिया। पीड़िता के बताने पर पिता ने महराजगंज थाने में तहरीर दी। 

पिता का आरोप है कि उन्हें थाने में शाम तक बैठाए रखा गया और कहा कि छेड़खानी में मुकदमा दर्ज होगा। दबाव बना कर बेटी से मनमाफिक बयान भी दर्ज कर लिया। किशोरी ने घर पर बताया कि पुलिस ने डरा-धमका कर उससे गलत बयान लिया है। पीड़िता के साथ पिता ने शनिवार को सीओ सगड़ी अजय यादव को मामले की जानकारी दी। सीओ ने परिजनों की मौजूदगी में बयान दर्ज किया और सोमवार को पीड़िता का मेडिकल कराने का आश्वासन दिया है।

सीओ ने किया है मौका मुआयना, कराई है वीडियोग्राफी


दुष्कर्म के मामले में सीओ ने विवेचना शुरू कर दी है। शनिवार को पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया है तो वहीं एक दिन पूर्व शुक्रवार को उन्होंने परिजनों के साथ जा कर घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई थी। 
विज्ञापन

एसओ महराजगंज गजानंद चौबे का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना चल रही है, जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच सीओ कर रहे हैं। विवेचना पूरी हो जाए तब ही कुछ कहा जा सकेगा। - सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण, आजमगढ़।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें