फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : पशु तस्करों ने पुलिस पर किया पथराव, दो दरोगा घायल

Sun, 21 May 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव में शनिवार की भोर में दबिश देने गई दीदारगंज और फूलपुर कोतवाली पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने पथराव कर दिया। इसमें चोट लगने से दो दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन


इनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा। पुलिस मौके से तस्करों की एक ट्रक बरामद कर उसे सीज कर दिया। सात तस्करों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। घायल होने वालों में फूलपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक त्रिलोकीनाथ पांडेय, दरोगा श्यामसुंदर यादव और दीदारगंज थाने के सिपाही सुदर्शन यादव शामिल हैं।

सीओ फूलपुर एसके सिंह ने बताया कि दीदारगंज थाना प्रभारी को शनिवार की रात मुखबिर से पशु तस्करों के मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद, उन्होंने फूलपुर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर दीदारगंज थाने के बैरकडीह गांव में छापेमारी की। इस दौरान खेत में एक ट्रक खड़ा मिला।
विज्ञापन


ट्रक से सटाकर पटरा आदि लगा हुआ था। घटनास्थल से लग रहा था कि तस्कर ट्रक से उतारकर बड़े पैमाने पर पशुओं को कहीं छिपाकर रखा गया है। इस पर पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चलने लगी। तभी वहां बैरकडीह गांव निवासी समुदाय विशेष के कई लोग पहुंच गए।

इन लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें दो दरोगा और एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस पथराव से अपना बचाव करते हुए पत्थरबाजों को दूर खदेड़ी और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली आई। ट्रक सीज कर दिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें