फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़-सोनभद्र में उड़ान की बाधाएं होंगी दूर, विशेष सचिव उड्डयन ने किया निरीक्षण

Fri, 09 Feb 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़/सोनभद्र
विज्ञापन
आजमगढ़ एयपोर्ट पर विशेष सचिव उड्डयन सूर्यपाल सिंह गंगवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़ के मंदुरी और सोनभद्र के म्योरपुर की हवाई पट्टियों को आरसीएस (रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम) के तहत हवाई अड्डे के रूप में विकसित कर घरेलू उड़ान शुरू करने के क्रम में गुरुवार को निरीक्षण के लिए विशेष सचिव उड्डयन सूर्यपाल सिंह गंगवार स्टेट प्लेन से यहां पहुंचे।

उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एएआई) और प्रशासन के अधिकारियों के साथ दोनों हवाई पट्टियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उड़ान शुरू करने में आ रही बाधाओं की जानकारी ली तथा विभागीय अधिकारियों को उन्हें दूर करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


विशेष सचिव सवा दस बजे स्टेट प्लेन से मंदुरी पहुंचे। उन्होंने वहीं पर अधिकारियों संग बैठक की। पाया गया कि यहां की अधूरी 280 मीटर बाउंड्री को दुरुस्त करा और लो लाइन एरिया का भराव कराने के बाद 42 सीटर प्लेन से घरेलू उड़ान शुरू की जा सकती है।

करीब आधे घंटे तक रुकने के बाद वे सोनभद्र के लिए रवाना हो गए। यहां हवाई पट्टी के निरीक्षण के बाद बिजली के तार और खंभे को हटा कर उन्हें अंडरग्राउंड कराने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, सड़क चौड़ीकरण और रनवे के लिए जमीन के अधिग्रहण के बाबत स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह केंद्र सरकार की आरसीएस स्कीम के तहत इन जिलों का दौरा कर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। म्योरपुर से वे चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें