फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi ka Amrit Mahotsav: 52 सेकेंड के लिए थम गया बनारस, शहर के प्रमुख चौराहों पर गूंजा जन गण मन...

Mon, 15 Aug 2022 09:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजादी का अमृत महोत्सव और अमर उजाला के 75 साल पूर्ण होने पर मां तुझे प्रणाम महोत्सव के तहत सोमवार सुबह नौ बजे बनारस 52 सेकंड के लिए थम सा गया।
विज्ञापन
चौराहों पर राष्ट्रगान गाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव और अमर उजाला के 75 साल पूर्ण होने पर मां तुझे प्रणाम महोत्सव के तहत सोमवार सुबह नौ बजे बनारस 52 सेकंड के लिए थम सा गया। शहर के तमाम चौराहों पर 8.59 बजे रेड सिग्नल हो गया। सायरन बजाकर पूरे शहर के एलईडी और माइक पर अनाउंसमेंट किया गया। इसके बाद  सभी चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान की धुन बजी।

विज्ञापन


इसका प्रसारण एलईडी स्क्रीन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए किया गया। बनारस के लोगों ने जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने कदमों को रोक लिया और सावधान होकर जन गण मन...गया।  राष्ट्रगान खत्म होने के बाद मां भारती और वीर सपूतों के जयकारे लगे।
विज्ञापन


इस दौरान शहर के लहुराबीर, गिरजाघर, मैदागिन, पटेल चौक मलदहिया, मंडुवाडीह, रथयात्रा और लंका चौराहे पर अद्भुत नजारा दिखा। हर सेकेंड चहल-पहल वाले लंका चौराहे पर जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, लोग जहां जैसे भी रहे ठहर गए। आजादी के रंग में रंगे लोग, चाहे वह बच्चे, युवा या बुजुर्ग सभी 52 सेकेंड तक थमे और उनके लबों पर राष्ट्रगान रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

चौराहों पर राष्ट्रगान गाते लोग - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस और लंका पुलिस की मौजूदगी में राहगीरों ने देश की आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। कुछ सामाजिक संस्थाओं की ओर से लोगों को तिरंगा झंडा भी वितरीत किया गया। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर सुबह लहुराबीर चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान में लोग शामिल हुए। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें