फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हिंदू सेवा सदन में जल्द शुरू होगी आयुष्मान सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बांसफाटक स्थित हिंदू सेवा सदन चिकित्सालय में शीघ्र ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार की सुविधा प्रारंभ होने जा रही है। इस संबंध में चिकित्सालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ से मुलाकात की।
विज्ञापन

आयुष मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि मंत्री का इस अस्पताल से भावनात्मक जुड़ाव है और मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसे आयुष्मान योजना से जोड़ने की पहल की है। प्रतिनिधिमंडल ने आवागमन की समस्या भी उठाई, जिस पर मंत्री ने पुलिस आयुक्त से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र मोहन शाह, विनोद खटोड, नरेंद्र भूराडिया, गौरव राठी और सतीश सेठ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें