वाराणसी। जिले में आगामी 10 फरवरी को 19 लाख से अधिक बच्चों को कृमि की दवा दी जाएगी। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार कर समयबद्ध प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए 13 फरवरी 2026 को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा। संवाद