सर सुंदरलाल चिकित्सालय की ओर से सप्ताहिक खेल प्रतियोगिता रूईया मैदान पर खेली जा रही है। रविवार को अंतर विभागीय क्रिकेट, कैरम और शतरंज की स्पर्धा में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कैरम महिला वर्ग में आयुषी ने जबकि पुरुष वर्ग में प्रमोद ने स्वर्ण पदक जीता जबकि शतरंज महिला वर्ग में प्रियंका और पुरुष वर्ग में तमन्ना ने स्वर्ण जीत पहले स्थन पर रहे।
तीसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम-4 और टीम-8 के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें टीम-चार के कप्तान गिरिराज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गिरिराज ने 24 गेंद में 7 छक्के व 5 चौके मारकर 64 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। टीम-4 ने निर्धारित 10 ओवर में 154 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम-8 ने सभी विकेट खोकर 112 रन पर सिमट गई। टीम-4 ने यह मुकाबला 42 रनों से जीतने में सफल रही।