फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय संस्कृति उत्सव 2025-26 का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के तत्वाधान में गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कालेज की ओर से पांच दिवसीय संस्कृति उत्सव 2025-26 का समापन रविवार को हुआ। सिगरा स्थित गुरुनानक भवन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स गंगापुर के निदेशक अवधेश कुमार सिंह रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन सिद्धि समारोह के रूप में हुआ। संस्कृति उत्सव 2025-26 की वाराणसी के 9 व्याख्या केंद्रों के कुल 180 छात्र-छात्राओं ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, रंगमंच और दृश्य कला (चित्रकला) की चार विधाओं में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेषज्ञ प्रशिक्षक अम्रदिता मैत्रा बनर्जी हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, पूर्णिमा पांडेय शास्त्रीय नृत्य, संघर्ष प्रताप मौर्य रंगमंच और खुशबू उपाध्याय सोनी- चित्रकला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम कल्चरल रिसोर्सेस एंड ट्रेनिंग (सीसीआरटी), संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नामित क्षेत्राधिकारी डाॅ. रजनीश कुमार सिंह की देखरेख में हुआ। उन्होंने सभी 9 व्याख्या केंद्रों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यशाला के नोडल अधिकारी राहुल गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें